DRMS NEWS

DRMS NEWS

9वां राष्ट्रीय पोषण माह: 'हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' ...


शहडोल जिले में 9 सितंबर से 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का होगा शुभारंभ 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)"हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी" थीम पर शहडोल जिले में 9 सितंबर से 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस अभियान का उद्देश्य पोषण, स्वास्थ्य, मातृ-शिशु देखभाल और प्रारंभिक बाल विकास के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। 

यह जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अखिलेश मिश्रा ने बताया कि इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण मेले और पोषण वाटिका का निर्माण स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी हेल्दी रेसिपी का लाइव डेमोंस्ट्रेशन (प्रदर्शन)सामुदायिक निगरानी: 3 से 6 वर्ष के बच्चों को मिलने वाले गर्म पके भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और तय मेन्यू के अनुसार वितरण किया जाएगा।

विशेष फोकस: जीवन के पहले 1000 दिनों, बच्चों के प्रारंभिक विकास और विकासात्मक देरी (डेवलपमेंटल डिले) की पहचान करने पर जोर रहेगा। इसके साथ ही गृह भ्रमण (होम विजिट), पेरेंट्स काउंसलिंग और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों को लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा । पोषण माह के दौरान जिले में विभिन्न स्तरों पर दिवस वार निर्धारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ