
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। नगर परिषद मानपुर के सेमरा वार्ड क्रमांक-01 स्थित श्रीहनुमान मंदिर में 4 सितंबर से 10 सितंबर 2026 तक सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में दोपहर 3 बजे कथा स्थल सेमरा से ज्वालामुखी धाम रोहनिया के लिए प्रस्थान किया।आयोजन समिति के आग्रह पर सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर कलश यात्रा को सफल बनाया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह का माहौल है।
आयोजन में कथा व्यास आचार्य जयप्रकाश जी महाराज, श्री हनुमंत कुंज आश्रम, छपरौड मानपुर, जिला उमरिया द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा। कथा के दौरान भक्ति संगीत एवं धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं तथा भागवत धर्म के संदेशों का वर्णन किया जाएगा।
आयोजक श्रीहनुमान जी महाराज एवं समस्त भक्तगण ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की है। आयोजन को YouTube Live के माध्यम से भी प्रसारित किया जाएगा, जिससे दूर रहने वाले श्रद्धालु भी कथा से जुड़ सकेंगे। (साभार मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर )
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ