
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशन में जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर जिले की आंगनबाड़ी केंद्रों में जन्माष्टमी का पर्व उत्सव पूर्वक मनाया गया।
इसी अनुक्रम में ग्राम कोटमा एवं ग्राम मैेकी के आंगनबाड़ी केंद्रों में जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा एवं परियोजना अधिकारी सोहागपुर आनंद अग्रवाल की उपस्थिति में जन्माष्टमी उत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे कृष्ण और राधा की भूमिका में उपस्थित हुए तथा बच्चों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया और कृष्ण जन्मोत्सव पर बच्चों द्वारा केक काटा गया। इस अवसर पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष भोज का आयोजन किया गया तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में फल एवं मिठाई वितरित की गई। आंगनबाड़ी केन्द्रों में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई तथा बच्चों में उत्साह का वातावरण रहा।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ