DRMS NEWS

DRMS NEWS

जन्माष्टमी पर बांधवगढ़ किले में उमड़ा आस्था का सैलाब


बांधवाधीश जी के दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा पुलिस-प्रशासन

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ऐतिहासिक बांधवगढ़ किले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। किले में विराजमान भगवान बांधवाधीश जी के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा। पूरे किले परिसर में 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' के जयघोष गूंजते रहे।

बांधवगढ़ किला ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ आस्था का प्रमुख केंद्र है। जन्माष्टमी पर यहां दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है, जिसके चलते उमरिया, शहडोल, कटनी सहित अन्य स्थानों के दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे।

सुरक्षा  के मद्देनजर रही चाक-चौबंद व्यवस्था

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष सुरक्षा इंतजाम किए थे। ASP आलोक शर्मा एवं DSP पुन्नू सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरे मार्ग पर मोर्चा संभाला। भीड़ नियंत्रण, वाहनों की पार्किंग और श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन पर विशेष ध्यान दिया गया।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण वन विभाग ने भी विशेष सतर्कता बरती। पर्यटन प्रभारी ताला रेंजर राहुल किरार ने अपनी टीम के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही और वन नियमों का पालन सुनिश्चित कराया, जिससे श्रद्धा और पर्यावरण के बीच संतुलन बना रहा।

श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि भारी भीड़ के बावजूद दर्शन सुगमता से हुए। बांधवाधीश जी के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। (साभार मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर )

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ