
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। आगामी गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा जयंती एवं पितृ पक्ष को लेकर मानपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। सोमवार 14 सितंबर को शाम 5 बजे थाना मानपुर परिसर में थाना प्रभारी ब्रजकिशोर गर्ग के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।
*कृत्रिम कुंड में ही गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की अपील*
बैठक में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा हुई। नगर परिषद एवं ग्राम पंचायत द्वारा तैयार किए गए कृत्रिम विसर्जन कुंडों में ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने की अपील श्रद्धालुओं से की गई। प्रशासन एवं पुलिस की ओर से लोगों से प्राकृतिक जलस्रोतों को सुरक्षित रखने तथा निर्धारित स्थान पर ही विसर्जन करने का आग्रह किया गया।
थाना प्रभारी ने कहा कि सभी धार्मिक आयोजन आपसी समन्वय और सौहार्द के साथ संपन्न हों। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए नागरिक पुलिस का सहयोग करें।
बैठक में शारदा प्रसाद गौतम, रामकिशोर चतुर्वेदी, सुरेश मुन्ना सिंह, अंबिका प्यासी, अरुण त्रिपाठी, प्रदीप मिश्रा, रवि नामदेव, दिनेश पाल, मजेलाल सिंह, राम सजीवन सिंह, सुदामा शुक्ला, देवीदीन बैग, मल्लू कोल, शिवम कोल एवं अभिषेक कोल सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
पुलिस स्टाफ की ओर से एसआई राजेंद्र यादव, एएसआई आनंद केदार, विजय सिंह, रामसेवक पटेल, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र शुक्ला, छोटू कुमार, आरक्षक राजेंद्र साहू एवं प्रदीप सिंह उपस्थित रहे। (सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ