DRMS NEWS

DRMS NEWS

सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत शहडोल में होंगे जनहित एवं स्वच्छता के विविध कार्यक्रम


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा शासन के निर्देशानुसार ‘सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत स्वच्छता, जनभागीदारी, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेंद्र भंडारी ने बताया कि अभियान के दौरान ‘आशीर्वाद का दिया’ सहित विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, लंबित प्रकरणों के निराकरण तथा नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत श्रमदान, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, स्वच्छ पाठशाला, युवा स्वच्छता गतिविधियां, जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं संरक्षण सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही नागरिकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए जनजागरूकता गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ