DRMS NEWS

DRMS NEWS

रेनू राजेश शुक्ला बनीं महिला स्व-सहायता समूह रसोईया महासंघ की जिला अध्यक्ष, बधाइयों का तांता

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)। महिला स्व-सहायता समूह रसोईया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सरिता ओम प्रकाश बघेल के निर्देशन पर नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 13 निवासी श्रीमती रेनू पति राजेश शुक्ला को उमरिया जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी लगनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें जिले की कमान सौंपी है। निश्चित रूप से उनके जिला अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी और समय-समय पर रसोईया महासंघ की महिलाओं को आने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी। साथ ही महिला सशक्तिकरण को एक नई ऊर्जा प्राप्त होगी। उनकी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष सरिता ओमप्रकाश बघेल ने बधाई प्रेषित करते हुए उनसे कार्य को लगनशीलता एवं निर्भीक होकर करने की अपेक्षा की है।

जिला अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर शुभचिंतकों ने दी बधाई

प्रदेश पदाधिकारियों सहित मानपुर ब्लॉक अध्यक्ष सोमवती गुप्ता, सुमन रजक, रुक्मणी सोनी, सुधा रजक, सुनीता द्विवेदी, रामरती सोनी, सुल्तान मोहम्मद, सुनीता तिवारी, रमा तिवारी, मो. खालिक अंसारी, देवेन्द्र यादव, बंदना नामदेव सहित स्व-सहायता समूह रसोईया महासंघ की बड़ी संख्या में महिलाओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।(सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ