
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। लगातार हो रही बारिश से जिले के बांधों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के कारण जोहिला डैम का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया था।
स्थिति को देखते हुए डैम प्रबंधन ने सुरक्षा के मद्देनजर डैम के चार गेट खोलकर पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। इससे डैम में पानी की निकासी शुरू हो गई है। बांध से पानी छोड़े जाने के बाद आसपास के निचले इलाकों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
म.प्र. पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित जोहिला डैम में जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने घाट और जोहिला किनारे बसे गांवों को सतर्क रहने और नदी के करीब न जाने की अपील की है।
वहीं दूसरी ओर लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह कच्चे रास्ते बंद हो गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। नोट: भारी बारिश के चलते जोहिला क्षेत्र में नदी किनारे न जाएं। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ