DRMS NEWS

DRMS NEWS

भाजपा महिला मोर्चा मंडल मानपुर की अध्यक्ष बनाए जाने पर सोमवती गुप्ता को पार्टी कार्यकर्ताओं सहित शुभचिंतकों ने दी बधाई

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्री मती अश्विनी परांजपे के निर्देशानुसार एवं गौरव सिरोठिया भारतीय जनता पार्टी के संभाग प्रभारी डॉ स्वप्ना वर्मा भाजपा संभाग प्रभारी महिला मोर्चा राजेन्द्र पांडे जिला प्रभारी भाजपा एवं आशुतोष अग्रवाल भाजपा जिलाध्यक्ष उमरिया की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष उमरिया महिला मोर्चा द्वारा जिला एवं मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की गई। 

घोषित कार्यकारिणी में मानपुर भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पद पर भाजपा नेत्री सोमवती गुप्ता जी को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं सहित उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हुए उन्हें बधाई दी साथ ही शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है सोमवती गुप्ता निश्चित रूप से भाजपा महिला मोर्चा मंडल मानपुर की कर्मठ तेज तर्रार नेत्री है उनके नेतृत्व में जहां संगठन को मजबूती प्रदान होगी वहीं महिला सशक्तिकरण और मजबूती के साथ काम करेगा। 

सोमवती गुप्ता ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो उन पर विश्वास जताया है और उन्हें जो मानपुर महिला मोर्चा की जवाबदारी सौंपी है वो उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी और संगठन को मजबूती प्रदान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। (सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ