DRMS NEWS

DRMS NEWS

थाना खैरहा, अमलाई एवं जैतपुर के विभिन्न प्रकरणों में दो फरार आरोपी को जिला सीधी के गोपालदास तालाब से किया गिरफ्तार

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल) पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश में थाना खैरहा पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना खैरहा, अमलाई एवं जैतपुर के प्रकरणों में फरार चल रहे दो आरोपियों को जिला सीधी से गिरफ्तार किया।

उनि उमाशंकर चतुर्वेदी थाना प्रभारी खैरहा के नेतृत्व में, प्र.आर. सोनू सिंह, प्र.आर. सतीश कुमार एवं आर. आलोक सिंह की पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी रीवा-सीधी क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना पर गोपालदास तालाब, जिला सीधी के पास से 1. शनि दीवान उर्फ शनि पनिका पिता जगन्नाथ पनिका, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम लखवरिया, थाना खैरहा, जिला शहडोल और 2. विकास जायसवाल पिता रोहित जायसवाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम लखवरिया, थाना खैरहा, जिला शहडोल को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

बताया जाता है कि यह दोनों आऱोपी विभिन्न प्रकरणों में घटना दिनांक से फरार चल रहे थे । दोनो आरोपियो द्वारा अपने परिजनों से संपर्क बंद कर जिला शहडोल से बाहर रहकर गिरफ्तारी से बचने का लगातार प्रयास किया जा रहा था। आरोपी शनि दीवान के विरुद्ध थाना खैरहा में धारा 309(6), 126(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज है। आरोपी से घटना में छीने गए 1,200 रुपये, फरियादी का आधार कार्ड एवं पैकेट डायरी जप्त की गई। आरोपी विकास जायसवाल थाना अमलाई के धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, 25/27 आर्म्स एक्ट एवं थाना जैतपुर के धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार एवं उद्घोषित था। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना अमलाई पुलिस के सुपुर्द किया गया।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ