
ऋषि पंचमी पर कसौंधन वैश्य समाज एवं नवयुवक मंडल ने निकाली भव्य शोभायात्रा, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर गोत्र प्रवर्तक महर्षि कश्यप जी की जयंती कसौंधन वैश्य समाज एवं नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय बरसाना पैलेस में आचार्य राम विलास त्रिपाठी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महर्षि कश्यप जी के पूजन-अर्चन से हुआ। इसके पश्चात ताड़ूपरान टी रामायण मंडली द्वारा मानस गान की प्रस्तुति दी गई।
गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
शाम 4 बजे पुरानी बाजार से शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो पुरानी कसौधन धर्मशाला, रामकुंज चौक एवं मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैंड पहुंची और वापस बरसाना पैलेस में संपन्न हुई। मार्ग में धर्म रक्षा संकीर्तन समिति एवं शिव होटल संचालक राम गरीब गुप्ता ‘गुड्डा’ द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई।
प्रतिभाओं का सम्मान
शाम 7 बजे मुख्य समारोह में भगवान श्रीराम एवं महर्षि कश्यप जी का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। नवयुवक मंडल अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने समाज अध्यक्ष विकास गुप्ता का स्वागत किया। मीडिया से जुड़े राजू गुप्ता, कुलदीप गुप्ता सहित वरिष्ठजनों का सम्मान हुआ।
समारोह में नन्हे कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संतोष गुप्ता, रामाधार गुप्ता, शिव गुप्ता, कमलेश गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, राकेश गुप्ता, विकास गुप्ता, डॉ. प्रदीप गुप्ता, साजन गुप्ता, संदीप गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। (सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ