DRMS NEWS

DRMS NEWS

सेमरा-सेमरी के बाद उरदना में गाय और सिगुड़ी में बैल का शिकार, आबादी के आसपास लगातार बाघों की मौजूदगी से बढ़ी चिंता


बाघों के घेरे में मानपुर, निगरानी व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)मानपुर क्षेत्र एक बार फिर बाघों की दहशत में है। सेमरा-सेमरी में लगातार मवेशियों के शिकार के बाद अब उरदना में गाय और सिगुड़ी में बैल को बाघ ने अपना निवाला बना लिया है। आबादी क्षेत्र के आसपास लगातार बाघों की मौजूदगी से ग्रामीणों में भारी दहशत है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में 2 से 3 बाघों की आवाजाही देखी जा रही है। दिन-दहाड़े जंगल से लगे खेतों और चरागाह तक बाघ पहुंच रहे हैं। लगातार हो रहे हमलों से पशुपालकों को भारी नुकसान हो रहा है।

ग्रामीणों ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सूचना देने के बाद भी मौके पर टीम देर से पहुंचती है और गांव में मुनादी या जागरूकता जैसी कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। शाम होते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगल की ओर अकेले न जाने की अपील की है। (सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ