DRMS NEWS

DRMS NEWS

जिले सहित मानपुर क्षेत्र की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया) 10 सितंबर 2026. को उमरिया जिले सहित मानपुर क्षेत्र की स्व सहायता समूह की महिलाओं सहित रसोइया साझा चूल्हा में कार्यरत महिलाओं ने अपनी जायज मांगों को लेकर जिले की कलेक्टर राखी सहाय को 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। 

ज्ञापन में कार्यरत महिलाओं ने कहा है कि हमारे मांगों को संज्ञान में लेते हुए इसे पूरी की जाए ताकि हमें हमारी समस्याओं से निजात मिल सके स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि हमें समय पर खाद्यान्न एवं राशि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे इस मंहगाई के दौर में समूह संचालन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। 

महिलाओं ने जिले की संवेदनशील कलेक्टर से जनापेक्षा किया है कि हमारी मांगों को संज्ञान में लेते हुए इसे पूरी की जाए ताकि हमें आंदोलन करने के लिए विवश ना होना पड़े। (सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ