
drms news (मानपुर उमरिया)। पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को कथित तौर पर बाहर की दवाइयां लिखे जाने की शिकायत सामने आई है। बीएमओ पुट्टू लाल सागर ने माना कि निजी मेडिकल की दवाइयां नहीं लिखनी चाहिए और पहले निर्देश जारी करने की बात कही। अब निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में व्यवस्थाओं को लेकर सवालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बार फिर अस्पताल में इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों को बाहर की दवाइयां लिखे जाने की शिकायत सामने आई है। आरोप है कि अस्पताल में पदस्थ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को ऐसी दवाइयां लिखी जा रही हैं, जिन्हें उन्हें निजी मेडिकल स्टोर से खरीदना पड़ रहा है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
सरकारी अस्पताल में मरीज इस उम्मीद से पहुंचता है कि इलाज के साथ जरूरी दवाइयां भी उसे सरकारी व्यवस्था के तहत मिल जाएंगी। खासकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सरकारी अस्पताल इसलिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यहां उपचार का खर्च कम होता है, लेकिन यदि मरीज को डॉक्टर की पर्ची लेकर अस्पताल से बाहर मेडिकल स्टोर जाना पड़े, तो सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर अस्पताल की निशुल्क दवा व्यवस्था कहां है ...? (सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ