DRMS NEWS

DRMS NEWS

बांधवगढ़ में आज से पांच दिनों तक गजराज उड़ायेंगे मौज नहीं कराया जायेगा कोई वर्क, परासी गेट में महोत्सव


बांधवगढ़ के 15 हाथी होंगे महोत्सव में शामिल

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)। बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में प्रति वर्ष होने वाली हाथी महोत्सव इस बार नए अंदाज में आयोजित की जाएगी। आज से शुरू होने वाली यह पांच दिवसीय हाथी महोत्सव का आयोजन इस बार ताला गेट के बजाय परासी गेट में किया जाएगा। जिसमें बांधवगढ़ की 15 हाथी शामिल होंगे। वहीं धमोखर बफर परिक्षेत्र के परासी गेट में आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह महोत्सव आज से 28 सितंबर तक चलेगी। 

प्रति वर्ष हाथियों के सम्मान और उनके प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जाता है।  महोत्सव के दौरान हाथियों से किसी भी तरह का काम नहीं लिया जाएगा।  सुबह सभी 15 हाथियों को नहलाने के बाद उन्हें चंदन टीका लगाया जाएगा और तेल से मालिश की जाएगी। इसके साथ ही पशु चिकित्सकों की विशेष टीम हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी।

मनपसंद आहार के साथ पूरे दिन करेंगे मौज मस्ती

महोत्सव के दौरान हाथियों को उनके पसंदीदा भोजन में केला, सेव,गन्ना, कच्ची नारियल, अमरुद, गुड़,रोटी सहित अन्य खाद्य सामग्री दी जाएगी। उन्हें पूरे दिन काम से दूर रखा जाएगा और जंगल में विचरण के लिए छोड़ा जाएगा। बांधवगढ़ में हाथियों की यह वार्षिक पिकनिक पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।

रेस्क्यू से लेकर वन्यजीव संरक्षण में अहम भूमिका

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिन जंगल क्षेत्रों में वाहन नहीं पहुंच पाते, वहां हाथियों की मदद से वन्यजीवों का रेस्क्यू और निगरानी का काम किया जाता है। घायल या संकट में फंसे वन्यजीवों तक पहुंचने में भी हाथियों की मदद ली जाती है।

इस बार परासी गेट चुनने से दूसरे क्षेत्रों के लोग भी जुड़ेंगे

अब तक हाथियों की महोत्सव का आयोजन ताला गेट में होता रहा है। इस बार स्थान बदलकर परासी गेट करने के पीछे प्रबंधन की मंशा दूसरे क्षेत्रों के लोगों को भी इस आयोजन से जोड़ना है। परासी गेट धमोखर बफर क्षेत्र का प्रमुख प्रवेश द्वार है, जहां से पर्यटक पूरे वर्ष सफारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यहां आयोजन होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को हाथियों के बारे में करीब से जानने और बांधवगढ़ प्रबंधन से जुड़ने का अवसर मिलेगा। वहीं बांधवगढ़ क्षेत्र में लगातार जंगली हाथियों की मौजूदगी और उनकी गांवों की ओर आवाजाही भी बनी हुई है। इसे देखते हुए टाइगर रिजर्व प्रबंधन ग्रामीणों को हाथियों के व्यवहार, उनसे दूरी बनाए रखने और किसी भी स्थिति में सुरक्षित रहने को लेकर जागरूक करता रहा है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र उप संचालक योहान कटारा ने बताया कि हाथियों की पिकनिक की तैयारी पूर्ण की जा चुकी है। इस बार आयोजन का स्थान बदला गया है। इसके साथ ही आज से परासी गेट में पांच दिवसीय पिकनिक आयोजित की जाएगी। (सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ