
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। हमारी बेटियाँ जब अपनी मेहनत, प्रतिभा और लगन से सफलता की नई ऊँचाइयों को छूती हैं और समाज की सेवा के लिए महत्वपूर्ण दायित्व संभालती हैं, तो यह केवल उनके माता-पिता के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय होता है।
इसी कड़ी में संतोष यादव की सुपुत्री डॉ. मुस्कान यादव ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में कदम रखते हुए बुढ़ार स्वास्थ्य केंद्र में अपनी पहली जॉइनिंग की है। यह उपलब्धि परिवार के साथ-साथ पूरे समाज के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है।
कमलेश लाला यादव अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ब्लॉक इकाई मानपुर की ओर से डॉ. मुस्कान यादव को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं।
संस्था ने कामना की है कि मुस्कान इसी समर्पण, संवेदनशीलता और सेवा भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ें तथा अपने कार्यों से जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियाँ और स्वास्थ्य का उजाला फैलाएँ। उनकी सफलता आने वाली बेटियों के लिए भी प्रेरणा बने, बेटियाँ पढ़ें, आगे बढ़ें और समाज की सेवा में अपना गौरवपूर्ण योगदान दें। (सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ