
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्हारी में सीसी सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों के अनुसार पंचायत द्वारा सीसी रोड का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन कार्य को बीच में ही बंद कर दिया गया। अधूरी सड़क पर जगह-जगह गिट्टी, मलबा पड़ा है और बारिश का पानी जमा होने से पूरी सड़क कीचड़ और गंदगी में तब्दील हो गई है।
स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक परेशान
ग्रामीणों ने बताया कि अधूरी सड़क के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। कई वर्षों से नाली की सफाई नहीं होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जमा पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे ग्रामीण बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
नवरात्रि से पहले चिंता बढ़ी
ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिनों बाद नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने वाला है, जिसमें इसी मार्ग से हजारों महिलाएं माता रानी के दर्शन के लिए जाएंगी। यदि समय पर सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो उन्हें और अधिक परेशानी झेलनी पड़ेगी।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत के जिम्मेदारों से शिकायत करने पर उन्हें अनसुना कर दिया जाता है। ग्रामीणों ने कहा - "हमें बोला गया था कि पूरी रोड बनेगी, लेकिन अधूरे में ही छोड़ दिया गया।"
प्रशासन से मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनपद पंचायत मानपुर से मांग की है कि मामले को संज्ञान में लेकर अधूरे पड़े सीसी रोड निर्माण कार्य को तत्काल पूरा कराया जाए, नाली की सफाई कराई जाए, ताकि आवागमन सुगम हो सके। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ