
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (अमरकंटक/अनूपपुर)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के पर्यटन प्रबंधन विभाग में विश्व पर्यटन दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम ‘डिजिटल एजेंडा एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टू रीडिजाइन टूरिज्म’ रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी कुलपति प्रो. अवधेश कुमार शुक्ला थे।
विश्व पर्यटन सप्ताह के सह-समन्वयक डॉ. जयप्रकाश नारायण जी ने पर्यटन के बदलते स्वरूप, एमएसएमई और एआई के नैतिक उपयोग पर विचार रखे। विद्यार्थियों ने कहा कि एआई और चैटबॉट्स पर्यटन संबंधी जानकारी देने में उपयोगी हैं, लेकिन वास्तविक यात्रा का मानवीय अनुभव मशीनें नहीं दे सकतीं। विश्व पर्यटन दिवस समारोह के समन्वयक डॉ. रोहित रविंद्र बोरलीकर ने 21 से 27 सितंबर तक आयोजित पर्यटन सप्ताह की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
क्विज, नुक्कड़ नाटक, ट्रेजर हंट, रस्साकशी, वाद-विवाद, मेहंदी, रील मेकिंग, फ्लैग आइडेंटिफिकेशन और मैराथन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वही विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार सिंह ने पर्यटन संभावनाओं और कौशल विकास पर जोर दिया। प्रभारी कुलपति प्रो. शुक्ला ने पर्यटन में तकनीकी बदलावों और एआई की भूमिका पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विजयी विद्यार्थियों तथा प्रत्येक सेमेस्टर के टापर और सेकंड टापर को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार कुलपति महोदय द्वारा प्रदान किए गए। डॉ. दिनेश कुमार परस्ते ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
0 टिप्पणियाँ