DRMS NEWS

DRMS NEWS

नई दिल्ली - राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन- रबी अभियान शुरू, राज्यों के कृषि मंत्रियों की सहभागिता

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (दिल्ली)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में नई दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन - रबी अभियान 2026 का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में देशभर के राज्यों के कृषि मंत्रियों, प्रधान सचिवों और ICAR के वैज्ञानिकों ने भाग लिया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अन्नदाता हित सर्वोपरि है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों से भारतीय उत्पाद वैश्विक बाजारों में धूम मचाएंगे।

इस सम्मेलन की मुख्य बातें -

1. टीम एग्रीकल्चर का मंत्र: शिवराज सिंह ने कहा - "पार्टी-राजनीति से ऊपर उठकर काम करें केंद्र और राज्य। सरकारें आती-जाती रहेंगी लेकिन देश और किसान शाश्वत हैं। टीम एग्रीकल्चर के दम पर भारत को दुनिया का फूड बास्केट बनाएंगे।" 

2. 1082 करोड़ की सौगात: सम्मेलन में 10 राज्यों को PM-RKVY के तहत 1082 करोड़ रुपये के स्वीकृति पत्र केंद्रीय मंत्री ने सौंपे।

3. वार्षिक कैलेंडर तय: अब रबी और खरीफ की पूर्व तैयारी के लिए हर साल मई और सितंबर में 10 व 17 तारीख को जिला व राज्य स्तर पर टीमें जुटेंगी। केंद्र-राज्यों के बीच हर माह वर्चुअल बैठक और साप्ताहिक कृषि समीक्षा होगी।

4. जल बजट पर जोर: मंत्री ने कहा कि रबी की योजना पानी की उपलब्धता देखकर बनानी होगी। जहाँ पानी कम है वहाँ दलहन-तिलहन को प्राथमिकता दी जाए।

5. बड़े अभियान: - 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक देशव्यापी *'खेत बचाओ अभियान', - मिट्टी की सेहत, वैज्ञानिक भागीदारी और राइस फेलो में दलहन पर फोकस, - नकली खाद, घटिया बीज व कीटनाशकों पर जीरो टॉलरेंस - "किसानों से धोखाधड़ी राष्ट्र के प्रति अपराध", 

6. किसानों को अच्छे दाम: प्राकृतिक खेती, इंटीग्रेटेड फार्मिंग, डायवर्सिफिकेशन, पोस्ट हार्वेस्ट प्रबंधन, वेयरहाउसिंग और 100% तुअर-मसूर खरीद से किसानों को उपज के अच्छे दाम दिलाए जाएंगे।

सम्मेलन में केंद्रीय कृषि सचिव अतीश चंद्रा, ICAR महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ