DRMS NEWS

DRMS NEWS

कोयला यार्ड में उपद्रव कर शासकीय कार्य बाधित करने एक आरोपी गिरफ्तार अन्य आरोपियों की सघन तलाश जारी

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)। अमलाई पुलिस द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने व कर्मचारियों के साथ मार-पीट करने वाले आरोपी को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का कहना है कि 26/27 सितंबर 2026 की दरम्यानी रात रामपुर बटुरा खुली खदान के कोयला यार्ड एवं कांटा घर क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने की घटना की शिकायत प्राप्त हुई।

शिकायतकर्ता आरक्षक अजय कुमार पटेल द्वारा थाना अमलाई में रिपोर्ट किया कि कोयला यार्ड में ड्यूटी के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा कोयला परिवहन करने वाले ट्रकों को रोककर अवैध वसूली की जा रही थी। मौके पर पहुंचकर समझाइश देने पर आरोपियों द्वारा सुरक्षा बल के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज एवं धक्का-मुक्की की गई। 

इसी दौरान आरक्षक अंतराम मरकाम को धक्का देकर गिराने तथा शिकायतकर्ता के साथ भी मारपीट कर वर्दी फाड़ने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घटना में सुरक्षा बल के कर्मचारियों एवं ट्रक चालक को चोटें आना बताया गया है। इस घटना के संबंध में थाना अमलाई में भारतीय न्याय संहिता एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान थाना प्रभारी अमलाई निरी. भूपेन्द्र मणी पाण्डेय के नेतृत्व में सउनि. अमृतलाल परस्ते, प्र.आर. मुकेश जायसवाल, प्र.आर. पुष्पेन्द्र घोष, प्र.आर. ठाकुर दास एवं आर. मयंक मिश्रा पुलिस टीम ने प्रकरण में संलिप्त आरोपी हीरामणी त्रिपाठी उर्फ बोग्गा पिता तुलसी प्रसाद त्रिपाठी, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम रामपुर, थाना अमलाई, जिला शहडोल (म.प्र.) को थाना अमलाई पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। अमलाई पुलिस द्वारा प्रकरण में अन्य आरोपियों की सघन तलाश जारी है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ