
drms news (मानपुर उमरिया)। मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ते हुए छपडौर गांव के अंकित तिवारी ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) स्टाफ सिलेक्शन एग्जामिनेशन-2025 में हॉस्टल वार्डन (मेल) पद पर सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अंकित की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार का गौरव बढ़ाया है, बल्कि पूरे मानपुर-छपडौर क्षेत्र को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है।
साधारण परिवेश से निकलकर अपनी मेहनत के दम पर हासिल की गई यह सफलता क्षेत्र के उन युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। अंकित की सफलता पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है तथा उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
परिचय: अंकित के पिता राजेन्द्र प्रसाद तिवारी शिक्षक हैं, जबकि माता मुन्नी बाई तिवारी गृहिणी हैं। वर्तमान में अंकित रेलवे विभाग, ब्यौहारी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत हैं।
अंकित ने अपनी सफलता से यह संदेश दिया है कि प्रतिभा को अवसर और मेहनत को दिशा मिले तो छोटे से गांव से निकलकर भी बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है। उनकी सफलता पर क्षेत्रवासियों ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ