
drms news (मानपुर उमरिया)। 30 सितंबर 2026 को यातायात सभागार शहडोल में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारियों के सम्मान में पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय अग्रवाल (भा.पु.से.) की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
पुलिस विभाग में अपनी दीर्घकालीन, निष्ठापूर्ण एवं उत्कृष्ट सेवाएं पूर्ण करने के पश्चात 1.सउनि० शिवराज सिंह, 2.उनि० राम प्रसाद कुम्हार व 3.सउनि० सम्भर लाल बनवासी अधिकारीगण अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए, जिन्हें पुलिस अधीक्षक शहडेाल ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारियों को शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विदाई समारोह के दौरान कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दिवान, रक्षित निरीक्षक अनिरूद्ध मीणा, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियो के परिजन एंव पुलिस स्टॉफ उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ