DRMS NEWS

DRMS NEWS

जन विश्वास अभियान की फूकी हवा, ट्रांसफार्मर की केबल खराब, अंधेरे में डूबा गांव, कलेक्टर के निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरे हालात

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)। जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम कुड़ी में 11 सितम्बर 2026 को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

कलेक्टर के सख्त निरीक्षण और निर्देशों के बाद भी स्थानीय विद्युत विभाग की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। ग्राम कुड़ी में ट्रांसफार्मर के पास की मुख्य केबल लंबे समय से खराब पड़ी है, जिसके कारण पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे बैठे हैं।

निरीक्षण का नहीं हुआ कोई असर

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर महोदया ने क्षेत्र का दौरा किया था। उन्होंने जनसमस्याओं को तुरंत हल करने के कड़े निर्देश दिए थे। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि अब उनकी बिजली की समस्या दूर हो जाएगी, लेकिन कलेक्टर के जाते ही अधिकारी अपने वादों को भूल गए। ट्रांसफार्मर के पास जली और खराब पड़ी केबल को बदलने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ग्रामीणों में भारी आक्रोश, कामकाज ठप

बिजली गुल होने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और पानी की किल्लत भी शुरू हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि "जब कलेक्टर के आदेशों का ही असर बिजली विभाग पर नहीं हो रहा है, तो आम जनता की सुनवाई कौन करेगा ... ?"

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही नई केबल डालकर ट्रांसफार्मर को चालू नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन और चक्का जाम करने के लिए मजबूर होंगे। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ