DRMS NEWS

DRMS NEWS

9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, “हमारा आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” थीम पर एक माह तक होंगे पोषण जागरूकता कार्यक्रम

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल) महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का गरिमामय शुभारंभ हुआ, जिसमें “हमारा आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” थीम पर यह अभियान 9 सितम्बर से 8 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम जनपद सभागार, सोहागपुर में विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती फूलवती सिंह, सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा एवं मनोज गुप्ता मुख्य के आतिथ्य में उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन, दीप प्रज्वलन एवं कन्या पूजन के साथ किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने राष्ट्रीय पोषण माह के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. निशा चतुर्वेदी एवं सहायक संचालक श्रीमती सतवंत कौर द्वारा किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल एवं संतुलित पोषण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

पोषण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, पारंपरिक कर्मा नृत्य एवं पोषण आधारित सुमधुर गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें पोषणयुक्त आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई।

इस अवसर पर बालिकाओं के लिए हीमोग्लोबिन परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सर्वाधिक हीमोग्लोबिन स्तर वाली बालिकाओं को “मिस हीमोग्लोबिन” के खिताब एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विभागीय प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। अंत में सहायक संचालक आनंद अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में संभागीय संयुक्त संचालक डी.के. सिद्धार्थ, उपसंचालक गौतम अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, सहायक संचालक आनंद अग्रवाल एवं श्रीमती सतवंत कौर हुरा सहित सीडीपीओ, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ