DRMS NEWS

DRMS NEWS

दो बाघों की सूचना के बीच अचानक हमला, सेमरा निवासी शंकर पटेल घायल

सेमरी -सेमरी के बीच बाघ के हमले से ग्रामीणों में दहशत, वनकर्मी घायल को लेकर पहुंचे सीएचसी मानपुर

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)नगर परिषद मानपुर क्षेत्र के सिमर और सेमरी के बीच बाघ के अचानक हमले की घटना सामने आई है। बाघ के हमले में सेमरा निवासी शंकर पटेल घायल हो गए। मौके पर मौजूद वनकर्मियों द्वारा घायल शंकर पटेल को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी मानपुर ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह से ही ग्रामवासियों द्वारा क्षेत्र में दो बाघों की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दी जा रही थी। ग्रामीणों द्वारा लगातार सतर्क किए जाने के बाद भी क्षेत्र में बाघों की मौजूदगी को लेकर लोगों में भय बना हुआ था। इसी बीच सिमर-सेमरी के बीच शंकर पटेल पर बाघ द्वारा अचानक हमला किए जाने की घटना सामने आई।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाघों की लगातार आवाजाही के कारण लोगों को आवागमन और दैनिक कार्यों में भी भय बना रहता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में तत्काल गश्त बढ़ाने, बाघों की गतिविधियों पर निगरानी रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

फिलहाल घायल शंकर पटेल का उपचार सीएचसी मानपुर में कराया जा रहा है। दो बाघों की मौजूदगी और हमले की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि वन विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। (सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ