DRMS NEWS

DRMS NEWS

कश्यप जयंती पर सजेगा मानपुर, शोभायात्रा और प्रतिभा सम्मान समारोह में जुटेगा कसौंधन वैश्य समाज


15 सितंबर को बरसाना पैलेस में होगा भव्य आयोजन, वैदिक पूजन से लेकर रंगमंचीय प्रस्तुतियों तक होंगे विविध कार्यक्रम

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)सृष्टि के सृजनकर्ता एवं गोत्र प्रवर्तक भगवान श्री कश्यप ऋषि की जयंती के अवसर पर मानपुर में कसौंधन वैश्य समाज द्वारा भव्य कश्यप जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह है। 15 सितंबर 2026, मंगलवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान, रामायण पाठ, भव्य शोभायात्रा, सांस्कृतिक एवं रंगमंचीय प्रस्तुतियों के साथ समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।

श्री कसौंधन वैश्य समाज मानपुर के अध्यक्ष विकास गुप्ता (एड.) एवं नवयुवक मंडल अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि भगवान कश्यप ऋषि की जयंती समाज के लिए आस्था और गौरव का पर्व है। इसी भावना के साथ कार्यक्रम को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है।

वैदिक पूजन से शुरू होगा कार्यक्रम

कार्यक्रम का आयोजन बरसाना पैलेस, चांदनी चौक मानपुर में किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे भगवान कश्यप ऋषि का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक एवं पूजन किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे रामायण पाठ का आयोजन होगा।

दोपहर 2 बजे कसौंधन धर्मशाला, पुरानी बाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा पुरानी बाजार से प्रारंभ होकर बस स्टैंड होते हुए कार्यक्रम स्थल बरसाना पैलेस पहुंचेगी।

रंगमंचीय प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

शाम 5 बजे से रंगमंचीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें समाज की प्रतिभाओं द्वारा सामूहिक नृत्य, गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में बच्चों एवं युवाओं की प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।

इसके साथ ही शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन करने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

रात्रि 8 बजे सभी समाजजनों के लिए भोजन प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

कश्यप ऋषि को माना जाता है गोत्र प्रवर्तक

सनातन परंपरा में भगवान कश्यप ऋषि का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वे महर्षि मरीचि के पुत्र और सप्तर्षियों में प्रमुख माने जाते हैं। कश्यप ऋषि का विवाह दक्ष प्रजापति की कन्याओं से हुआ, जिनसे देवता, दैत्य, नाग, मानव तथा विभिन्न जीव-जंतुओं की उत्पत्ति की धार्मिक मान्यता वर्णित है। इसी कारण उन्हें सृष्टि के प्रमुख प्रवर्तकों में माना जाता है। कसौंधन वैश्य समाज भगवान कश्यप ऋषि को अपना गोत्र प्रवर्तक मानकर उनकी आराधना करता है।

सपरिवार शामिल होने का आग्रह

आयोजक कसौंधन वैश्य समाज नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल मानपुर ने समस्त स्वजातीय बंधुओं से कश्यप जयंती समारोह में सपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन केवल जयंती समारोह नहीं, बल्कि समाज को अपनी परंपरा, गोत्र, संस्कार और सनातन मूल्यों से जोड़ने का अवसर भी है। इसी प्रकार संभागीय मुख्यालय शहडोल में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किया गया है। (सौजन्य से मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ