
श्रम के देवता की हुई पूजा, लोको शेड, कैरेज वर्कशॉप और विभिन्न रेलवे कार्यालयों में मशीनों-औजारों की पूजा, कर्मचारियों ने की सुख-समृद्धि की कामना
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे शहडोल में विश्वकर्मा जयंती महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। SECR शहडोल के विभिन्न विभागों में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की आकर्षक झांकी सजाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर रेलवे परिसर को फूल-मालाओं और पंडालों से सजाया गया था। पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने कर्मचारियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्मनिष्ठा के प्रतीक हैं।
अनूपपुर रेल मंडल सहित शहडोल के सभी छोटे-बड़े गैरेज, वर्कशॉप और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी आज दिनभर पूजा का माहौल रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी, अधिकारी और उनके परिवारजन उपस्थित रहे। इसी प्रकार अन्य संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा विधि-विधान से पूजन कर औजारों, मशीनों और यंत्रों की पूजा की गई।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ