DRMS NEWS

DRMS NEWS

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत थाना यातायात परिसर में किया गया वृक्षारोपण

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल) सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शहडोल संजय अग्रवाल ने थाना यातायात परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संदेश देते हुए कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान रक्षित निरीक्षक शहडोल अनिरुद्ध मीना, यातायात प्रभारी निरीक्षक अमित विश्वकर्मा सहित यातायात पुलिस का स्टाफ उपस्थित रहा।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ