DRMS NEWS

DRMS NEWS

मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने सौंपा 20 सूत्रीय मांग पत्र, 26 तक निराकरण नहीं तो 27 को धरना-प्रदर्शन

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333( भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक ब्रजधर समाचार अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें।)

drms news (अनूपपुर)। मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को के नेतृत्व में पुष्पराजगढ़ क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर अनुविभागीय दण्डाधिकारी अनुभाग पुष्पराजगढ़ को 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 26 अक्टूबर तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 27 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह मार्को, पोषण लाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष एनएसयूआई जितेन्द्र खण्डे, संतोष पाण्डे, सरपंच अवध राज सिंह,ललतेष सिंह, भगत सिंह मसराम, प्रहलाद कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ज्ञापन में कहा गया है कि पुष्पराजगढ़ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद शासन-प्रशासन की उदासीनता के कारण आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। स्वीकृत कार्य समय-सीमा में पूरे नहीं हो रहे हैं और कई स्वीकृत निर्माण कार्य शुरू ही नहीं किए जा रहे हैं,जिससे लगता है कि सरकार- प्रशासन क्षेत्र का विकास नहीं चाहती।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई है कि पटना, करपा, सरई, केलमनिया मार्ग जो 8 वर्ष से निर्माणाधीन है तथा लखौरा से बोदा पहुंच मार्ग जिसका टेंडर 10 वर्ष पूर्व हो चुका है, के कार्य शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण किए जाएं। 

इसी तरह लालपुर विश्वविद्यालय से करंगरा घाट छत्तीसगढ़ तक, लीलाटोला मेढ़ाखार करपा, विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जैतहरी-शिवनी से मानिकपुर वेंकटनगर, तुलरा मार्ग अमदरी से मझौली तथा लेढ़रा मुख्य मार्ग से चिल्हियामार गोदा पहुंच मार्ग सहित सभी स्वीकृत मार्गों का निर्माण त्वरित प्रारंभ कराया जाए। 

यह भी उल्लेख है कि अमरकंटक मार्ग से बेनीबारी दूधी तक सड़क मरम्मत, हर्राटोला फर्रीसेमर से नर्मदा नदी पुल तक करंजिया डिंडौरी को जोड़ने वाले मार्ग को स्वीकृत करने, जरही से भालूचुआ घाट कटिंग सहित मार्ग निर्माण तथा अहिरगवां से बड़ी तुम्मी तक रोड के दोनों ओर लैंटाना उन्मूलन कर पट्टी भराई एवं मरम्मत कार्य कराने की मांग की गई है।

बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर मांग की गई है कि बिना विद्युत कनेक्शन के भेजे जा रहे बिजली बिलों पर रोक लगाकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और अघोषित बिजली कटौती बंद की जाए। यदि कटौती आवश्यक हो तो एक दिन पूर्व सूचना के साथ कितने घंटे बंद रहेगी, इसका उल्लेख किया जाए।

शिक्षा एवं अन्य जनसुविधाओं को लेकर शासकीय महाविद्यालय पुष्पराजगढ़ के पुराने भवन से नवीन भवन पटना तक बस चलाने, बंद पड़ी ग्रामीण नल-जल योजनाओं को चालू कराने, बिना योजना चालू किए जिन पंचायतों से बिजली बिल का भुगतान कराया गया है उसकी राशि वापस ग्राम पंचायतों को दिलाने, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेनीबारी के नवीन भवन के अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण कराने तथा छात्रावासों व स्कूलों में लगे दैनिक वेतन भोगी एवं अंश कालीन मजदूरों को पूर्णकालिक कर कलेक्टर दर से भुगतान देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।

यह भी मांग की गई कि वंचित लाड़ली बहनों के नाम जोड़कर राशि 3 हजार रुपये प्रतिमाह करने, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों का त्वरित सर्वे कराकर नाम जोड़ने तथा मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में रोजगार मूलक निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग की गई है।

ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर जिला अनूपपुर, पुलिस अधीक्षक जिला अनूपपुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पराजगढ़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी जिला अनूपपुर, महाप्रबंधक एमपीआरडीसी जिला अनूपपुर एवं थाना प्रभारी राजेन्द्र ग्राम को दी गई है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक ब्रजधर समाचार अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ