
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333( भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक ब्रजधर समाचार अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें।)
drms news (मानपुर/उमरिया)। विजयादशमी के पावन अवसर पर मानपुर के पुरानी बाजार स्थित काली मंदिर से काली मंदिर समिति द्वारा भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली गई। ध्वजा-पताका के साथ काली, सरस्वती एवं दुर्गा के स्वरूपों से सुसज्जित विजय रथ शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण रहा। शोभायात्रा काली मंदिर पुरानी बाजार से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड मानपुर पहुंची।
शोभायात्रा में प्रस्तुत भव्य काली नृत्य ने मानपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से दशहरा उत्सव देखने पहुंचे श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं शहडोल से आए डीजे की धार्मिक एवं उत्सवी प्रस्तुतियों ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। काली स्वरूप के दर्शन और नृत्य प्रस्तुति देखने के लिए मार्ग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
इस अवसर पर काली मंदिर के प्रधान पुजारी अशोक त्रिपाठी, काली मंदिर समिति के प्रबंधक एवं समाजसेवी राजनारायण (पुच्चू) भट्ट, समाजसेवी उदयनारायण तिवारी, अशोक गुप्ता, रवि सेन, शरद गुप्ता, बल्लू गुप्ता, विजय गुप्ता, मौजीलाल नामदेव, अतुल नामदेव सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ