DRMS NEWS

DRMS NEWS

मानपुर के लाल रामकमल पयासी को मिला वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 50 हजार रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

drms news (मानपुर उमरिया)। नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 5 निवासी एवं दक्षिण शहडोल वनमंडल में वनरक्षक (डॉग हैंडलर) के पद पर पदस्थ रामकमल पयासी को वर्ष 2026 के वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 7 अक्टूबर 2026 को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व, सागर में आयोजित चीता रिलीज कार्यक्रम के मंच पर प्रदान किया गया।

भव्य समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री पयासी को वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 50 हजार रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। हालांकि श्री पयासी को मिले सम्मान से वन विभाग सहित अधिकारी-कर्मचारीगण व साथी गण गौरवान्वित महसूस कर रहें।

प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि श्री पयासी ने अपने व्यावसायिक कौशल का प्रभावी उपयोग करते हुए वन एवं वन्यजीव अपराध प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी, वन्यजीव रेस्क्यू तथा शिकार की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। उनके कार्यों से प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण एवं अपराध नियंत्रण के प्रयासों को मजबूती मिली।

प्रशस्ति पत्र पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक डॉ. समीता राजोरा तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन के हस्ताक्षर हैं।

परिवार और मानपुर में बेहद खुशी का माहौल

रामकमल पयासी की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ मानपुर क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। उनके पिता राम नारायण पयासी जनपद पंचायत मानपुर में पंचायत इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। बेटे की उपलब्धि पर परिवारजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ