
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333
drms news (मानपुर उमरिया) मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 9 अक्टूबर को प्रस्तावित कलेक्टर के क्षेत्रीय भ्रमण की सूचना मिलते ही मानपुर जनपद की ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक सक्रियता बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पनपथा, असोढ़, बम्हनगवां, कुदरी, इंदवार और पलझा-चितरांव में जेसीबी मशीनों से सार्वजनिक स्थलों और नालियों में जमा कचरे के ढेर हटवाए गए। ग्रामीणों के अनुसार कई स्थानों पर लंबे समय से सफाई नहीं हुई थी।
ग्रामीणों का कहना है कि स्वच्छता के लिए नियमित व्यवस्था होनी चाहिए, न कि केवल अधिकारियों के दौरे के समय। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सफाई व्यवस्था को पूरे वर्ष नियमित किया जाए।
जल जीवन मिशन को लेकर भी शिकायत
ग्रामीणों ने बताया कि कई मोहल्लों में पाइप-लाइन बिछी होने के बावजूद पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मौके पर निरीक्षण कर समस्या के निराकरण की मांग की है।इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव और जनपद पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों से पक्ष लेने का प्रयास किया गया। हालांकि जनहित में नियमित साफ-सफाई के साथ ही शासन के मंशानुरूप क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति भी होनी चाहिए इसके लिए सतत मॉनिटरिंग होना आवश्यक है।(सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ