DRMS NEWS

DRMS NEWS

थाना मानपुर परिसर में में दुर्गोत्सव और दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

drms news (मानपुर उमरिया)। आगामी दुर्गोत्सव एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए गुरुवार को मानपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार अभय नंद शर्मा ने की। बैठक में थाना प्रभारी ब्रज किशोर गर्ग, नगर परिषद के प्रतिनिधि, जनपद सदस्य, विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के आयोजक, पत्रकारगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शांति की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए प्रमुख निर्णय, जिसमें 1. मूर्ति स्थापना के लिए अनुमति अनिवार्य - बिना अनुमति कोई भी मूर्ति स्थापना नहीं होगी। सभी समितियों को एसडीएम कार्यालय से विधिवत अनुमति लेना होगा।, 2. डीजे पर नियंत्रण- सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित समय सीमा और निर्धारित डेसिबल में ही डीजे बजाने की अनुमति होगी। अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।, 3. विसर्जन और सुरक्षा व्यवस्था- विसर्जन के लिए मुख्य मार्ग तय किया गया है। विसर्जन के दौरान पुलिस बल, होमगार्ड और गोताखोरों की तैनाती रहेगी। बिजली विभाग को जुलूस मार्ग पर लटकते तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।, 4. कानून-व्यवस्था और अफवाहों पर रोक- माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवी तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।, 5. यातायात व्यवस्था- भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहेगा।

अधिकारियों ने सभी समिति संचालकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। अंत में थाना प्रभारी ने सभी का आभार व्यक्त कर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आह्वान किया। बैठक में प्रमुख रूप से रामकिशोर चतुर्वेदी, हरीश विश्वकर्मा, अंबिका प्रसाद पयासी, सुरेश सिंह, राजनारायण भट्ट सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ