DRMS NEWS

DRMS NEWS

पीएम-जनमन योजना से रोशन हुआ कुदरा टोला, 23 बैगा परिवारों के जीवन में आया उजियारा

5 लाख 39 हजार रुपये की लागत से हुआ विद्युतीकरण, बच्चों की पढ़ाई और कृषि कार्यों को मिली नई दिशा

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

drms news (शहडोल)।  प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत शहडोल जिले के जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम ढोंढा स्थित कुदरा टोले में विद्युतीकरण कार्य पूर्ण होने से 23 बैगा परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। लगभग 5 लाख 39 हजार रुपये की लागत से किए गए इस कार्य से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीव्हीटीजी) के परिवारों को बिजली की सुविधा उपलब्ध हुई है।

अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ा टोला

विद्युतीकरण से पहले कुदरा टोले में शाम होते ही अंधेरा छा जाता था। ग्रामीणों को रोशनी के लिए चिराग और मिट्टी के तेल की डिबरी पर निर्भर रहना पड़ता था। बिजली पहुंचने से अब बच्चों को शाम और रात में पढ़ाई करने की सुविधा मिल रही है। साथ ही, घरेलू कार्यों और रात के समय आवागमन में भी राहत मिली है।

कृषि एवं आजीविका को मिला बढ़ावा

बिजली की सुविधा से ग्रामीणों के दैनिक जीवन में सुगमता आई है। घरों में पंखे, टेलीविजन और मोबाइल चार्जिंग जैसी सुविधाओं का लाभ मिलने लगा है। वहीं, सिंचाई की सुविधा विकसित होने से किसानों को सब्जी उत्पादन एवं अन्य सिंचित फसलों की खेती के अवसर मिल रहे हैं, जिससे उनकी आय बढ़ने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।

विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे जनजातीय परिवार

कुदरा टोले में विद्युतीकरण कार्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण है। पीएम-जनमन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। बिजली की उपलब्धता से 23 बैगा परिवारों को बेहतर जीवन, शिक्षा और आजीविका के नए अवसर मिले हैं।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ