
drms news (मानपुर उमरिया)। थाना कोतवाली शहडोल पुलिस द्वारा दो पृथक-पृथक अपराध क्रमांक 510/26 एवं 380/26, धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. के अंतर्गत दर्ज चोरी के दोनों मामलों में अज्ञात आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजकुमार मिश्रा के निर्देशन में उप निरीक्षक उपेन्द्र त्रिपाठी, सउनि. लालदास अहिरवार, प्र.आर. संजय सोनकर, प्र.आर. लक्ष्मी पटेल, प्र.आर. राजीव, प्र.आर. मायाराम अहिरवार, प्र.आर. गिरीश मिश्रा, प्र.आर. सिद्धार्थ रैकवार एवं आर. निर्मल मिश्रा पुलिस टीम द्वारा दोनों घटनाओं के संबंध में लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान 15 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी आदि उर्फ आदर्श यादव, पिता शनि उर्फ बिल्ली यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी घरौला मोहल्ला, शहडोल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी द्वारा दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा एक प्रकरण में चोरी किए गए सोने-चाँदी के जेवर एवं नगदी रकम, कुल अनुमानित कीमत करीब ₹1,50,000/- बरामद कर जप्त की गई है। दूसरे प्रकरण में चोरी गया मशरूका अभी बरामद होना शेष है कार्यवाही जारी है। गिरफ्तारी उपरांत उक्त आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ