
drms news (मानपुर उमरिया)। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर आज 16 अक्टूबर 2026 को नगर मानपुर स्थित शासकीय माध्यमिक प्राथमिक विद्यालय बंधा टोला* में एक सराहनीय और अनुकरणीय पहल देखने को मिली।
यहां संचालित आकांक्षा महिला स्व सहायता समूह की संचालिका सोमवती गुप्ता द्वारा विद्यालय परिसर में वृहद कन्या भोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से देवी पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात कन्याओं का विधिवत पूजन-अर्चन कर उन्हें सामग्री भेंट की गई और कन्या भोज कराया गया। इस दौरान माता रानी से नगर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
उल्लेखनीय है कि समूह संचालिका सोमवती गुप्ता हमेशा ही धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं। इसी कड़ी में विद्यालय में कन्या भोज का आयोजन कर उन्होंने एक नई परंपरा की शुरुआत की है, जिसकी नगर मानपुर में जमकर सराहना हो रही है। यह कार्य निश्चित रूप से धार्मिक कार्यों के प्रति लोगों को प्रेरित करने का माध्यम बनेगा।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीतू तिवारी, समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं, महिला स्व सहायता समूह बंधा टोला के अध्यक्ष, सचिव, समस्त सदस्य, समूह संचालन में कार्यरत रसोइयां सहित बड़ी संख्या में लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ