DRMS NEWS

DRMS NEWS

गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं, लापरवाही मिलने पर होगी तत्काल कार्रवाई : अनुजा वीरेंद्र सिंह पटेल

लखनौटी में नवीन पुलिया निर्माण कार्य का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

drms news (मानपुर उमरिया)। ग्राम पंचायत लखनौटी में चल रहे नवीन पुलिया निर्माण कार्य का जिला पंचायत उमरिया की अध्यक्ष श्रीमती अनुजा वीरेंद्र सिंह पटेल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पूर्व सरपंच बालक दास पटेल, एसडीओ  तथा संबंधित इंजीनियर संतोष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की स्थिति देखी और गुणवत्ता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुजा वीरेंद्र सिंह पटेल ने इंजीनियर संतोष सिंह को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप होना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि निर्माण कार्य में लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए किए जा रहे विकास कार्यों में किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए, औचक निरीक्षण से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर दिया निगरानी का संदेश।

जिला पंचायत अध्यक्ष के इस औचक निरीक्षण को क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग के अधिकारी दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए निर्माण कार्य को गुणवत्ता के निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा कराते हैं या नहीं। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ