
drms news (शहडोल)। नगर पालिका परिषद शहडोल के अध्यक्ष घनश्याम दास जायसवाल ने आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी, उपयंत्री शरद द्विवेदी तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के साथ 10 अक्टूबर को इंदिरा चौक से न्यू बस स्टैंड तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोड पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्य में आ रही बाधाओं के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। सड़क निर्माण में बाधक अतिक्रमण को मौके पर ही हटाया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने संबंधित अधिकारियों एवं संविदाकार को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए तथा कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि नागरिकों को आवागमन में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने तथा कार्य में उत्पन्न होने वाली बाधाओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए और नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए।
उपयंत्री शरद द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की तकनीकी गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, संविदाकार को निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोड पर इंदिरा चौक से न्यू बस स्टैंड तक का मार्ग नगर के प्रमुख आवागमन मार्गों में शामिल है। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों को आवागमन में बेहतर सुविधा प्राप्त होगी तथा नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में सहायता मिलेगी।
नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा नगर के विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। परिषद का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा नगर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु एवं सुरक्षित बनाना है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ