DRMS NEWS

DRMS NEWS

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी कनिष्क सिंह गिरफ्तार

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333 (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)

Drms news (शहडोल)। जिले में महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल सख्त हैं। उनके द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि महिला संबंधी अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में थाना बुढ़ार पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

12 अक्टूबर को महिला थाने में दर्ज हुई थी शिकायत पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को महिला थाना शहडोल में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया था कि आरोपी कनिष्क सिंह ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का झांसा दिया। शादी के आश्वासन पर आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से साफ इंकार कर दिया और उसके अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में प्रथम दृष्टया अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर डायरी थाना बुढ़ार को अग्रेषित की गई थी। बुढ़ार पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बुढ़ार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी लगातार फरार होने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी कनिष्क सिंह पिता राघवेन्द्र सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम जमुनिहा, चौकी केशवाही, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल को उसके गांव से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। न्यायालय में पेश, विवेचना जारी पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और धारा 183 BNSS के तहत कथन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी के मोबाइल को जप्त कर वीडियो संबंधी साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ