
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333 (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)
Drms news (शहडोल)। जिले में अपराधियों और न्यायालय से फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने विशेष अभियान छेड़ रखा है। एसपी द्वारा प्रतिदिन लंबित वारंटों की समीक्षा की जा रही है और सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश हैं कि स्थाई और गिरफ्तारी वारंट की शत-प्रतिशत तामीली कर वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए।
इसी सख्त निर्देशों के पालन में थाना धनपुरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला ... ?
पुलिस के अनुसार आरोपी नाथूलाल उर्फ नत्थूलाल यादव के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा काफी समय पूर्व स्थाई वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। वह न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था और पुलिस को चकमा देकर इधर-उधर छिप रहा था।
थाना धनपुरी पुलिस द्वारा वारंटी की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि वारंटी अपने गृह ग्राम सरकारी टोला, कुदरा टोला में आया हुआ है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह गहरवार ने तत्काल एक टीम गठित की। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी के घर दबिश दी। पुलिस को आता देख आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे घेर कर पकड़ लिया।
गिरफ्तार वारंटी की पहचान नाथूलाल उर्फ नत्थूलाल यादव, पिता सुखलाल यादव, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम सरकारी टोला, कुदरा टोला, थाना धनपुरी, जिला शहडोल के रूप में हुई है।
न्यायालय में पेश, जेल भेजने की तैयारी
थाना धनपुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। उसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम को एसपी ने दिया शाबाशी
इस पूरी कार्रवाई को थाना प्रभारी निरी. विनय सिंह गहरवार के कुशल नेतृत्व में अंजाम दिया गया। इस सराहनीय कार्य में प्रधान आरक्षक रामनाथ बांधव, प्रधान आरक्षक सनत कुशवाहा, आरक्षक राघवेन्द्र सिंह, आरक्षक अजय प्रजापति एवं महिला आरक्षक अज्ञावती मरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने कहा है कि जिले में फरार स्थाई वारंटियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी वारंटी को बख्शा नहीं जाएगा।
0 टिप्पणियाँ