
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333( भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक ब्रजधर समाचार अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें।)
drms news (मानपुर/उमरिया)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत गुरुवार, 23 अक्टूबर को कलेक्टर उमरिया ने अपने प्रशासनिक अमले के साथ नगर परिषद मानपुर का व्यापक भ्रमण किया। इस दौरान कलेक्टर ने शहरी विकास, पेयजल व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं का जायजा लिया।
नगर परिषद मानपुर द्वारा पूर्व से जारी भ्रमण रूट चार्ट के अनुसार कलेक्टर ने सबसे पहले वार्ड क्रमांक 15 स्थित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने जल शुद्धिकरण प्रक्रिया, सप्लाई व्यवस्था और फिल्टर प्लांट की क्षमता की जानकारी ली। अधिकारियों को नियमित जल गुणवत्ता जांच और निर्वाध जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद काफिला वार्ड क्रमांक 12 स्थित खरीदी केंद्र (वेयर हाउस मंडी) पहुंचा। यहां समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था, भंडारण क्षमता और किसानों के भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
भ्रमण के दौरान छोटेलाल पटेल महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया गया, जहां शैक्षणिक व्यवस्थाओं और भवन की स्थिति का अवलोकन किया। अंत में वार्ड क्रमांक 9 स्थित फिश पार्लर का निरीक्षण कर मत्स्य पालन से जुड़ी आजीविका गतिविधियों और स्वच्छता व्यवस्था को देखा गया।
मंगल भवन में जनसंवाद - जनता ने रखीं समस्याएं
भ्रमण के बाद दोपहर 3 बजे मंगल भवन में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे नगरवासियों ने कलेक्टर के समक्ष पेयजल, सड़क, राशन, पेंशन और राजस्व से जुड़ी समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए और कहा कि शासन की मंशा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
इस महत्वपूर्ण दौरे में पुलिस अधीक्षक विजय भगवानी, डिप्टी कलेक्टर प्रत्यूष श्रीवास्तव, एसडीएम हरनीत कौर कलसी, सहायक आयुक्त ट्राइबल पूजा दुबे, खनिज अधिकारी विद्याकांत तिवारी, एमपीईबी के एई आरके जयसवाल सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर परिषद मानपुर के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाना है। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ