DRMS NEWS

DRMS NEWS

पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

Drms news (बुढ़ार/शहडोल)। थाना अमलाई पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटर साइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।

पुलिस ने बताया कि 26 अक्टूबर 2026 को पीड़ित आशीष ब्याधा, निवासी रावल मार्केट वार्ड क्रमांक 7, ओ.पी.एम. अमलाई, थाना अमलाई, जिला शहडोल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 21-22 अक्टूबर 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके घर के कमरे का ताला तोड़कर अंदर खड़ी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जिसकी अनुमानित कीमत 15,000 रुपये है, चोरी कर ली गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अमलाई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

.......पुलिस की कार्रवाई..........

प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना प्रभारी अमलाई निरीक्षक भूपेन्द्र मणि पाण्डेय के नेतृत्व में सउनि. शिवनारायण प्रजापति, प्र.आर. ठाकुर दास एवं प्र.आर. जाहिद मोहम्मद पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी संतराम सिंह मरकाम, निवासी ईंटा भट्टा अमलाई, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तारी उपरांत आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ