DRMS NEWS

DRMS NEWS

बुढ़ार पुलिस ने सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही कर विजय गुप्ता से किया नगद राशि सहित सट्टा पट्टी सामग्री जप्त

भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

Drms news (बुढ़ार/शहडोल)। थाना बुढार पुलिस द्वारा हाथीडोल तिराहा क्षेत्र में कार्रवाई कर अवैध रूप से सट्टा पर्ची काट रहे एक व्यक्ति को पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार 27 अक्टूबर 2026 को थाना बुढार क्षेत्रांतर्गत थाना बुढ़ार के सउनि. गिरीश शुक्ला एवं प्र.आर. 305 दिनेश सिंह भ्रमण एवं अपराध पतासाजी पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हाथीडोल तिराहा के पास एक व्यक्ति अंकों पर रुपये का दांव लगवाकर सट्टा संचालित कर रहा है।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम विजय गुप्ता पिता रोहणी गुप्ता, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, हाथीडोल बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सट्टा पर्ची, एक डॉट पेन तथा नगद 3,200 रुपये बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)

      

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ