DRMS NEWS

DRMS NEWS

राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को शहडोल में विविध आयोजन, जय स्तंभ चौक से गांधी स्टेडियम तक होगी रन फॉर यूनिटी

भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें

प्रातः 9 बजे कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में दिलाई जाएगी राष्ट्रीय एकता की शपथ, नोडल अधिकारी नियुक्त

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

Drms news (शहडोल)। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला शहडोल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार- इस अवसर पर जय स्तंभ चौक से गांधी स्टेडियम, शहडोल तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। रन फॉर यूनिटी के समापन अवसर पर गांधी स्टेडियम में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी।

जिला प्रशासन के अनुसार 31 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों तथा शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही निर्धारित निर्देशों के अनुसार अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

नोडल अधिकारी नियुक्त

प्रशासन के अनुसार रन फॉर यूनिटी के सफल आयोजन हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, शहडोल को नोडल अधिकारी तथा सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी, शहडोल को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रशासन ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया जाएगा।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ