DRMS NEWS

DRMS NEWS

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, शहडोल में 5 घनमीटर खैर लकड़ी जप्त, एक आरोपी के विरुद्ध वन अपराध दर्ज

भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें

मुखबिर की सूचना पर गोरतरा में छापा, चेन-सॉ मशीन और इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी जप्त

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

Drms news (शहडोल)। वन विभाग द्वारा ग्राम गोरतरा में अवैध वनोपज के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है।

वन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार- वन संरक्षक, वन वृत्त शहडोल महेन्द्र प्रताप सिंह (भा.व.से.) के निर्देशन एवं वनमण्डलाधिकारी दक्षिण शहडोल सुश्री श्रद्धा पन्द्रे (भा.व.से.) तथा उप वनमण्डलाधिकारी सोहागपुर संतोष कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में 29 आक्टूबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।

उप वनमण्डलाधिकारी सोहागपुर के सर्च वारंट क्रमांक-09 दिनांक 29.10.2026 के परिपालन में ग्राम गोरतरा निवासी जय विश्वकर्मा पिता बग्घू विश्वकर्मा के घर एवं बाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाड़ी में खैर प्रजाति की लकड़ियों का भण्डारण पाया गया।

मौके से अलग-अलग साइज के कुल 70 नग, कुल 05 घनमीटर खैर प्रजाति की लकड़ियां प्राप्त हुईं। साथ ही मौके से 01 नग पेट्रोल चलित चेन-सॉ मशीन, 02 नग कुल्हाड़ी एवं 01 नग इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा जप्त किया गया। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वन अपराध प्रकरण क्रमांक 33/02 दिनांक 29.10.2026 पंजीबद्ध किया गया। जप्तशुदा सामग्री को काष्ठागार नरसरहा डिपो, शहडोल लाया गया है।

विभाग के अनुसार इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्राधिकारी शहडोल विनायक कुमार गौतम, परिक्षेत्र सहायक शहडोल  मथुरा सिंह मार्को, परिक्षेत्र सहायक सिंहपुर राकेश द्विवेदी, बीटगार्ड कंचनपुर विवेक यादव, बीटगार्ड जमुई सुरेश कुमार बैगा, बीटगार्ड शाहपुर  मयंक कुमार अग्निहोत्री, बीट प्रभारी अंतरा  अविनाश सिंह, बीटगार्ड जोधपुर  रामकिशोर बैगा एवं सुरक्षा श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह समाचार वन विभाग, दक्षिण शहडोल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। प्रकरण विवेचनाधीन है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ