
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। मध्यप्रदेश शासन के *सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत "सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को जनपद पंचायत मानपुर में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती मीना सिंह रहीं।
शिविर में शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के स्टॉल लगाए गए थे। विधायक सुश्री मीना सिंह ने शिविर में लगे सभी स्टॉलों का अवलोकन किया, जिसमें विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी।
भाजपा सरकार जन्म से मृत्यु तक साथ - विधायक
विधायक मीना सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जन्म से लेकर मृत्यु तक सभी प्रकार से सहायता करती है। उन्होंने शासन की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि आज हर वर्ग के लिए योजना है।
सीईओ के सामने ही कहा - कर्मचारी काम ढंग से नहीं कर रहे
मंच से ही विधायक ने तल्ख तेवर दिखाए। *जनपद सीईओ अंकित सिरोठिया के सामने ही* उन्होंने कहा कि "कर्मचारी कार्य सही नहीं करते, इस टेबल से उस टेबल तक दौड़ाया जाता है।" उन्होंने प्रशासन को चेताया और जनप्रतिनिधियों से आव्हान किया सभी जनप्रतिनिधि चाहे वह जनपद सदस्य हो, पंच हो, सरपंच हो, वह मध्यस्थता का कार्य करें, जिससे ग्रामीण जनता का काम सरलता से हो सके।
कांग्रेस पर निशाना साधा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में सड़कें नहीं थी, बिजली उनके स्वयं के गांव में नहीं थी। उस समय की कांग्रेस सरकार किसानों को कर्ज देती ब्याज इतना ज्यादा होता था कि किसान कर्ज समय पर नहीं चुका पाता था तो हांडा, बटुआ, गिलास, गाय, बकरी, जमीन तक कुर्क करा देती थी। आज भाजपा सरकार में 0% ब्याज पर किसानों को ऋण मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान लाभांवित पात्र हितग्राहियों को चेक वितरण के साथ प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, एसडीएम हरनीत कौर कलसी, जनपद अध्यक्ष ममता सिंह,अंकित सिरोठिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी, भाजपा महामंत्री हरीश विश्वकर्मा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री रसिक खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष राम मोल केवट, मंडल अध्यक्ष हरिहर चतुर्वेदी, सोमवती गुप्ता महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, जनपद सदस्य ध्रुव सिंह, विजय द्विवेदी, पार्षद शिवराम शुक्ला, सरपंच रामपाल,सरपंच दिव्य प्रकाश पटेल, मुकेश तिवारी, दिव्य प्रकाश पटेल,पत्रकार त्रिवेणी शरण द्विवेदी, राजू गुप्ता, आशुतोष त्रिपाठी, जय प्रकाश शर्मा, कुलदीप गुप्ता, अजय पयासी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ