
drms news (मानपुर उमरिया)। स्व. श्री छोटे लाल पटेल शासकीय महाविद्यालय मानपुर, जिला उमरिया द्वारा सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को जनपद पंचायत मानपुर में गांव की बेटी योजना का स्टॉल लगाया गया। इस दौरान ग्रामीणों एवं छात्राओं को योजना से संबंधित जानकारी प्रदान की गई तथा योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया और पात्रता के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान योजना के नोडल अधिकारी श्री मोहन सिंह चढ़ार एवं श्री राजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा योजना के उद्देश्य और छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। स्टॉल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र छात्राओं तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त की और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। महाविद्यालय की ओर से बताया गया कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को गांव की बेटी योजना के प्रति जागरूक करना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध शासकीय सहायता की जानकारी देना रहा। स्टॉल पर मौजूद अधिकारियों ने पात्र छात्राओं से योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करने की अपील की। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ