
drms news/ब्रजधर समाचार (शहडोल)। अवैध रेत भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग व शहडोल पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत को जेसीबी मशीन की सहायता से मिट्टी में मिलाकर मौके पर ही नष्ट किया।
प्रेस को मिली जानकारी के मुताबिक थाना गोहपारू क्षेत्र के ग्राम छुहिरी, लेदरा एवं महुआटोला में लंबे समय से अवैध रेत भंडारण की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय अग्रवाल ने थाना प्रभारी गोहपारू को कार्रवाई के निर्देश दिए और खनिज विभाग से समन्वय स्थापित कर संयुक्त कार्रवाई करने को कहा।
निर्देशों के पालन में 17 अक्टूबर 2026 को थाना गोहपारू टीम एवं खनिज निरीक्षक अभिषेक पटले सहित पुलिस एवं खनिज विभाग के संयुक्त दल ने तीनों गांवों में छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान बरामद की गई अवैध रेत को जेसीबी मशीन की सहायता से मिट्टी में मिलाकर मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ