DRMS NEWS

DRMS NEWS

थाना बुढ़ार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मुख्य आरोपी सहित पिता और दो साथी गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333

drms news/ब्रजधर समाचार (शहडोल)। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधों में त्वरित कार्रवाई के तहत थाना बुढ़ार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने प्रेस को बताया कि थाना बुढ़ार पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।प्रकरण में पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी के विरुद्ध बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी शहडोल ने सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे, जिसके बाद चौकी केशवाही पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी में 1. मुख्य आरोपी - कोदूलाल भरिया, पिता कुनीलाल भरिया, उम्र 33 वर्ष, 2. कुनीलाल भरिया, पिता स्व. बैठोली भरिया, उम्र 55 वर्ष, 3. विपिन भरिया उर्फ कब्बित, पिता रामचरण भरिया, उम्र 19 वर्ष व 4. राजकुमार भरिया, पिता जवाहर लाल भरिया, उम्र 20 वर्ष चारों आरोपी निवासी ग्राम हरी चौकी, केशवाही, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल के हैं। इस प्रकरण में पुलिस की अग्रिम विवेचना जारी है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ