
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें 8962637936, 8085090333 (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)
Drms news (मानपुर/उमरिया)। उमरिया जिले की जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पतौर में अनियमिता का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के सरपंच द्वारा शासकीय तालाब की मिट्टी को जेसीबी और ट्रैक्टरों से खुदवाकर सीधे एक निजी होटल में भराव के लिए पहुंचाया जा रहा है और इस अवैध कृत्य को वैध ठहराने के लिए सरपंच ने खुद अपने लेटर पैड पर प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या है वायरल लेटर पैड में ... ?
वायरल हो रहे प्रमाण पत्र में कार्यालय ग्राम पंचायत पतौर, सरपंच रामपाल सिंह परस्ते (मो. 7697099405) के लेटर पैड पर दिनांक 28/10/2026 को लिखा गया है कि -"प्रमाणित किया जाता है कि ग्राम पंचायत पतौर अंतर्गत बगीचा तालाब की गहरी ग्राम पंचायत की सहमति से निकलवाई जा रही है, जिससे तालाब की गहरी बढ़ एवं पानी का भराव होने से ग्राम के मवेशी अनवरत पानी पीने की सुविधा एवं किसानों को खेत में पानी सिंचाई का उपयोग होगा। जिस जाना ग्राम पंचायत के बगीचा तालाब की जेसीबी द्वारा ट्रैक्टर वाहन से ट्रांसपोर्ट कर राकेश अग्रवाल के यहां पटवा का कार्य किया जा रहा है, जिसमें ग्राम पंचायत को कोई आपत्ति नहीं है एवं अनुमति प्रदान किया जाता है।" नीचे सरपंच के हस्ताक्षर और सील भी लगी है।
यह है बड़ा अनियमितता, नियमों की खुलेआम अनदेखी
जानकार ग्रामीणों के अनुसार यह पूरी तरह से नियम विरुद्ध है। 1. सरकारी तालाब निजी संपत्ति नहीं: बगीचा तालाब शासकीय है, उसकी मिट्टी शासकीय संपदा है। सरपंच को उसे किसी निजी व्यक्ति के होटल में पटवा के लिए देने का अधिकार नहीं है।, 2. खनिज विभाग की अनुमति नहीं: तालाब से मिट्टी निकालने के लिए कलेक्टर और खनिज विभाग की अनुमति अनिवार्य है। यहां बिना रॉयल्टी, बिना अनुमति के जेसीबी चल रही है। 3. पंचायत प्रस्ताव का खेल: सरपंच ने लिखा है 'ग्राम पंचायत की सहमति से', लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कोई ग्राम सभा प्रस्ताव नहीं हुआ है। यह फर्जी सहमति है।, 4. पर्यावरण को नुकसान: तालाब को गहरा करने के नाम पर उसके प्राकृतिक स्वरूप को बिगाड़ा जा रहा है और मिट्टी को निजी होटल व्यवसायी को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से दिन-दहाड़े जेसीबी और ट्रैक्टरों से मिट्टी निकाल कर होटल में ले जाई जा रही है। जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो सरपंच ने यह लेटर पैड दिखा दिया।
ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
ग्राम पंचायत पतौर के जागरूक ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत जनपद सीईओ मानपुर, एसडीएम मानपुर और कलेक्टर उमरिया से करने की तैयारी कर ली है। ग्रामीणों की मांग है कि -- तालाब से अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए, - सरपंच रामपाल सिंह परस्ते और होटल संचालक राकेश अग्रवाल पर शासकीय संपत्ति के दुरुपयोग का मामला दर्ज हो, - मिट्टी की नीलामी और रॉयल्टी की वसूली की जाए
अब देखना यह होगा कि वायरल लेटर पैड के बाद प्रशासन इस खुले आम अनियमिता पर क्या कार्रवाई करता है या यह मामला भी फाइलों में दब कर रह जाएगा। हालांकि यह जांच का विषय है कि शासन-प्रशासन सहित संबंधित विभाग देखें कि सरपंच द्वारा जारी प्रमाण पत्र, किस नियमों तहत जारी कर सरकारी तालाब से उत्खनन मिट्टी को होटल संचालक को सप्लाई कर रहे हैं। (सूचनादाता एवं संकलनकर्ता- समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव, केशव विश्वकर्मा मानपुर)
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। 8962637936, 8085090333 आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। (भारत का तेजी से बढ़ता हुआ मासिक "ब्रजधर समाचार" अवश्य पढ़ें और अपने विचारों से हमें अवगत करायें)
0 टिप्पणियाँ